गलत समय पर खाने से बढ़ेगा मोटापा, जानें सही टाइम

By Kunal Mishra
2023-07-22,11:37 IST

हेल्दी बॉडी पाने के लिए डाइट पर ध्यान देना काफी नहीं होता है। अगर सही समय पर ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर नहीं खा रहे हैं, तो आपका वजन बढ़ने लगेगा और थकान महसूस होगी।

एक्सपर्ट्स की राय

कई लोग समय देखकर नहीं भूख देखकर खाना खाते हैं। उन्हें दिन या रात में जिस समय भूख लग जाती है, वह उसी समय खाना खा लेते हैं। हालांकि, ऐसा करके वो कई बीमारियों को न्योता दे देते हैं।

होंगी ये बीमारियां

समय पर खाना न खाकर इंसान डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, अनिद्रा और पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार हो सकता है।

ब्रेकफास्ट का समय

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इंसान को सोकर उठने के 3 घंटे के अंदर ब्रेकफास्ट कर लेना चाहिए। नाश्ता करने का सबसे बेहतरीन समय सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच में होता है।

लंच का सही समय

हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए ब्रेकफास्ट और लंच के बीच में कम से कम 5 घंटे का डिफरेंस होना चाहिए। अगर आपने सुबह 9 बजे नाश्ता किया है, तो दोपहर 2 बजे तक लंच कर सकते हैं।

हल्का स्नैक्स

अगर लंच के बाद थोड़ी बहुत भूख लगने लगती है, तो शाम की चाय और स्नैक्स आदि के लिए 4 बजे का समय सबसे अच्छा होता है।

डिनर कब करें

अक्सर लोग रात में बहुत देर से खाना खाते हैं। मगर हेल्दी रहने के लिए आपको रात 7 बजे से लेकर 9 बजे के बीच डिनर खा लेना चाहिए।

रात का खाना सोने से लगभग 3 घंटे पहले खा लेना चाहिए। इससे आपकी पाचन प्रक्रिया अच्छी तरह से चलती है और मोटापा बढ़ने की संभावना कम हो जाती है।

डेली मील्स खाने का गलत समय भी मोटापे का कारण हो सकता है। ऐसे में ऊपर बताए टाइम टेबल को फॉलो करके एक्स्ट्रा चर्बी से बच सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ें onlymyhealth.com