गले में खाना अटकने पर क्या करें?

By Shrishti Chaubey
2023-07-22,10:32 IST

कई बार खाना खाते वक्त लोगों के गले में खाना अटक जाता है। वहीं, ये समस्या गले में एलर्जी या चोट के कारण भी हो सकती है। इसलिए गले में खाना अटकने पर इन तरीकों को अपनाएं।

पानी पिएं

अगर खाना खाते वक्त गले में खाना अटक जाए तो तुरंत पानी पिएं। भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करने से गले में खाना अटकने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

गरारे करें

पानी पीने के बाद भी गले में अटका खाना नहीं निकल रहा है तो गरारे करें। पानी में नमक मिलाकर गरारे करने से गले में अटकन, दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है।

शहद

एंटी-सेप्टिक गुण से भरपूर शहद का सेवन करने से गले से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसलिए गुनगुने पानी में शहद मिलाकर सेवन करने से अटका हुआ खाना निकल सकता है।

हल्दी

गले में खाना अटक जाने पर हल्दी का सेवन करने से राहत मिलेगी। गुणों से भरपूर हल्दी को दूध या गुनगुने पानी में मिलाकर सेवन करने से इस समस्या से राहत मिल सकती है।

गर्म ड्रिंक्स

गर्म ड्रिंक्स का सेवन करने से गले में खाना अटकने की दिक्कत दूर कर सकते हैं। इसलिए गुनगुना पानी और नींबू का रस, चाय, सूप या कॉफी का सेवन करने से राहत मिल सकती है।

इन तरीकों से गले में अटके खाने की समस्या से राहत पाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com